![]()
फिरोजाबाद में शारदीय नवरात्र के लिए मां राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर और रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। रविवार रात 8 बजे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस अधिकारियों के साथ मेला परिसर का पैदल दौरा किया। उन्होंने मां कैला देवी के दर्शन किए और रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से बात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद और सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पुलिस की तैनाती और भीड़ को संभालने के लिए जरूरी निर्देश दिए। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि नवरात्र के 9 दिनों तक मेले में एक अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है, जहां पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहेंगे। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। मनचलों और गलत काम करने वालों पर खास नजर रखने और तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। एसएसपी ने साफ किया कि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होगी, ताकि मेला शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो।
Source link
कैला देवी मेले में DM-SSP ने परखी सुरक्षा:9 दिन तक पुलिस तैनात रहेगी, महिला श्रद्धालुओं पर विशेष निगरानी
