Headlines

डबवाली के पास कार-बाइक की टक्कर:अमृतसर के व्यक्ति की मौत; पत्नी-बेटा घायल, रिश्तेदारी में मिलकर लौट रहे थे




सिरसा जिले में डबवाली के पास पंजाब के मैहना से बनवाला रोड पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर डबवाली के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेजा। मृतक की पहचान अमृतसर जिले के गांव कालांवां के रहने वाले कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और 16 साल का बेटा खुशप्रीत गंभीर घायल हो गए। कुलदीप सिंह अपने बेटे और पत्नी के साथ श्री मुक्तसर साहिब के गांव लोहारा में अपने ससुराल आए हुए थे। शनिवार को वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ गांव बनवाला अनूपके में अपनी साली से मिलने गए थे। घायलों को डबवाली अस्पताल में कराया भर्ती मुलाकात के बाद जब वे बनवाला-मैहना रोड से गुजर रहे थे, तभी एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कुलदीप सिंह की मौत हो गई। घायल गुरप्रीत कौर और खुशप्रीत का इलाज डबवाली के सरकारी अस्पताल में हो रहा है। कुलदीप सिंह के शव को डबवाली के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *