![]()
रोहतक की MDU (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) में चल रही नेशनल फ्लोरबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह में पहुंची कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। श्रुति चौधरी ने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार का माहौल बना रही है, जिससे लोगों को गुमराह किया जा सके। लेकिन देश की जनता गुमराह होने वाली नहीं है। मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से पहले किस प्रकार आतंकवादी हमले होते थे, उसे कोई भूल नहीं सकता। कांग्रेस को दिख रहा है कि आगे कुछ नहीं होने वाला, इसलिए यूथ को भ्रमित कर रहे हैं। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस की आपस में कहानी देख लो, जूतम-जूत रहते हैं, वो क्या लीडरशिप देंगे। कांग्रेस से चुनाव लड़ा तो लाइनों में भाजपा वोटर दिखे श्रुति चौधरी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वोट की तो केवल बात कर रहे हैं। जब कांग्रेस पार्टी से MP का 2014 व 2019 में चुनाव लड़ा तो पोलिंग हो रही थी। उस समय देखा कि लोग लाइनों में लगकर कैसे भाजपा को वोट दे रहे थे। 2024 में भाजपा से चुनाव लड़ा और प्रदेश की जनता ने भाजपा को वोट दिया। खोखले पंथी पर आ गई कांग्रेस श्रुति चौधरी ने कहा कि गांवों व शहरों में अब सबको पता होता है कि किसको वोट दे रहे है। लोगों को एक-एक वोट का पता होता है। आज कांग्रेस खोखले पंथी पर आ गई है। लोगों को भ्रमित करने की कोशिश हो रही है। एसआईआर हर सरकार में होता है, इससे पूर्ण पारदर्शिता आती है। यह एक रूटिन प्रोसेस है। चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम श्रुति चौधरी ने कहा कि एमडीयू में तीन दिन तक नेशनल फ्लोरबॉल चैंपियनशिप हुई है, जिसमें देशभर की टीम शामिल हुई है। हरियाणा की टीम ने भी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में पहुंची है। टूर्नामेंट के दौरान युवाओं के अंदर काफी एनर्जी देखने को मिल रही है।
Source link
रोहतक में मंत्री श्रुति चौधरी का विपक्ष पर तंज:बोलीं- कांग्रेस क्या लीडरशिप देगी, आपस में हो रहे जूतम-जूत, युवाओं को गुमराह कर रहे
