![]()
भरतपुर जिले में वैर थाना क्षेत्र में क्रेशर और माइनिंग लीज को लेकर मालिक और ग्रामीणों के बीच हिंसक विवाद हो गया। घटना में बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। विवाद पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना की माइनिंग लीज और क्रेश के संचालन को लेकर था। इसे लेकर रायपुर-भोंडा के ग्रामीण दो साल प्रदर्शन कर रहे थे। इसे लेकर क्रेशर संचालक और रायपुर-भोंडा गांव के ग्रामीणों के बीच मारपीट व फायरिंग हुई। इसमें पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना गंभीर घायल हो गए। पूर्व विधायक के घायल होने की सूचना पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही भरतपुर से अतिरिक्त पुलिस बल वैर भेजा गया है।
Source link
वैर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर हमला:क्रेशर विवाद में ग्रामीण और संचालक के बीच मारपीट-फायरिंग, गंभीर हालत में रेफर
