Headlines

बस ने छात्राओं को कुचला, हादसे का CCTV फुटेज:दमोह में एक दिन पहले 2 की मौत हुई थी, एक घायल; परिजन ने किया था चक्काजाम




दमोह-जबलपुर रोड पर नोहटा थाने के अभाना गांव के पास शनिवार सुबह स्कूल जा रही तीन छात्राओं को बस से कुचलने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सड़क किनारे लगे कैमरे में साफ दिख रहा है कि तीनों छात्राएं अपनी तरफ बिल्कुल सही चल रही थीं, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस अचानक उनकी तरफ मुड़ी और उन्हें रौंदते हुए निकल गई। यह हादसा शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ था, जब अभाना गांव की रहने वाली तीन छात्राएं (आरुषि ठाकुर, दसोदा पटेल और नित्या सेन) घर से अग्रवाल स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान दमोह से जबलपुर जा रही नूरी ट्रेवल्स की बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दसोदा और आरुषि की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नित्या सेन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद गुस्से में परिजन ने दमोह-जबलपुर रोड पर 2 घंटे तक चक्काजाम कर दिया था। बाद में एसपी के मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देने के बाद ही धरना खत्म हुआ था। बस मालिक और ड्राइवर पर केस, परमिट भी सस्पेंड रविवार रात सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले में सख्त रुख अपनाया है। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस ड्राइवर और बस मालिक दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। परिवहन विभाग ने नूरी ट्रेवल्स की इस बस का दमोह-जबलपुर रूट का फेरा (परमिट) सस्पेंड कर दिया है। यह पूरी घटना अभाना के पूर्व सरपंच के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी, जिससे बस चालक की लापरवाही साफ उजागर हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *