![]()
रोहतक के ब्लॉक में पिकअप व बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेजा और पिकअप डाला के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। मृतका की पहचान संतोष निवासी गांव खेड़ी के रूप में हुई। संतोष अपने बेटे वजीर के साथ खेत में गई हुई थी। खेत से बेटे वजीर के साथ शाम के समय बाइक पर घर आ रही थी। जब वह गोहाना रोड पर एचपी के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे पिकअप डाला ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी, जिसमें बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल अस्पताल महम ने पीजीआई किया रेफर
मृतका के बेटे मंगल ने बताया कि भाई वजीर व मां संतोष को घायल अवस्था में महम के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। जब वहह घायलों को लेकर पीजीआई पहुंचा तो डॉक्टरों ने उनकी मां संतोष को मृत घोषित कर दिया, जबकि भाई का ईलाज चल रहा है। पिकअप डाला की टक्कर से सड़क पर गिरे थे दोनों
मंगल ने बताया कि जब बाइक को पिकअप डाला ने पीछे से टक्कर मारी तो उसका भाई वजीर व मां संतोष सड़क पर गिर गए, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट आई। इन्हीं चोटों के कारण उसकी मां संतोष की मौत हुई है। पिकअप डाला ड्राइवर तेज गति से डाला चला रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ। पुलिस मामले में कर रही जांच
महम थाना एसएचओ सतपाल ने बताया कि एक सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
Source link
रोहतक में पिकअप-बाइक की टक्कर में महिला की मौत:बेटे के साथ खेत से घर बा रही थी मृतका, पीछे से मारी टक्कर
