![]()
जमुई के मोहनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मगही गांव निवासी संजय दास के 23 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार दास के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। जिस बेटे के घर लौटने से परिजनों में खुशी का माहौल था, उसकी असमय मौत से परिवार की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, गुड्डू कुमार दास बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करता था। वह दो दिन पहले ही अपने गांव मगही आया था। इलाज के लिए लक्ष्मीपुर अस्पताल पहुंचाया घर लौटने के बाद परिवार के लोग उसके साथ समय बिता रहे थे। इसी बीच गुरुवार की शाम एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि गुरुवार शाम करीब छह बजे गुड्डू बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहनपुर थाना के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलने पर मोहनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए लक्ष्मीपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। पोस्टमार्टम करवा परिजनो को सौंप दिया शव युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर पटना पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गुड्डू ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से दुखी हैं। दो दिन पहले घर लौटे युवक की मौत से परिवार और ग्रामीणों के बीच शोक का माहौल बना हुआ है। रविवार देर शाम पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो को सौंप दिया है।
Source link
जमुई में रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत:बाइक से लौट रहा था घर, अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर
