Headlines

Chandigarh Firing Case | Ram Darbar Bike Riders CCTV Footage Probe



चंडीगढ़ के राम दरबार में फायरिंग के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

चंडीगढ़ के राम दरबार में बाइक सवार दो युवकों ने दो राउंड फायरिंग की। सूचना मिलते ही थाना-31 समेत क्राइम ब्रांच, डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल, ऑपरेशन सेल और सीएफएल की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस को मकान के बाहर कारतूस का खोल मिला है।

.

विजय कुमार नाम के व्यक्ति ने रविवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर बताया कि बाइक सवार दो युवक इलाके में घूम रहे थे और उन्होंने फायरिंग की। पुलिस ने आसपास के इलाके को सुरक्षित कर सबूत जुटाए। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस का कहना है कि बरामद खोल को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार का खोल है या नहीं। एक स्थानीय निवासी ने भी गली में एक खोल पड़ा होने की बात कही और उसे उठाकर पुलिस को सौंपने की जानकारी दी।

मकान नंबर 680 के बाहर खोल मिला घटनास्थल के संबंध में सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक खोल मकान नंबर 680 के बाहर मिला है। वहीं, एक अन्य खोल सामने वाले मकान की छत पर पड़े होने की बात भी बताई जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें मौके पर मिले सबूतों की जांच कर रही हैं। फायरिंग किस दिशा से की गई पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही पुलिस इलाके का डंप डेटा भी जुटाकर जांच कर रही है। डंप डेटा की मदद से घटना के समय संबंधित क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल फोन नंबरों की जानकारी लेकर जांच को आगे बढ़ाया जा सकता है।

संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस सूचना मिलने के बाद थाना-31 की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा छुट्टी पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में इंस्पेक्टर अवतार सिंह कार्यभार संभाल रहे हैं। वह भी मौके पर पहुंचे और जांच में शामिल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *