![]()
लुधियाना में ईस्टमैन चौक के पास स्थित एक रबड़ फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने की घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। आस-पास के लोगों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की करीब 8 गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, फैक्ट्री में कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका अभी तक आकलन नहीं हो सका है। कंट्रोल रूम में सुबह 6 बजे मिली सूचना जानकारी देते हुए पुलिस कर्मी एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि ईस्टमैन चौक के पास स्थित बंसल फैक्ट्री में आग लग गई है। आग की लपटें काफी दूर से नजर आ रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू करवाया गया। इसके साथ ही दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कुछ एक कर्मी दे जो सुरक्षित बाहर आ गए थे। 8 गाड़ियों ने 3 घंटे तक की मशक्कत आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की करीब 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आर्थिक नुकसान का आकंलन बाकी एएसआई गुरप्रीत सिंह के अनुसार, इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, आग के कारण फैक्ट्री में कितना सामान और मशीनरी प्रभावित हुई है, इसकी जानकारी जांच और नुकसान के आकलन के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और आर्थिक नुकसान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
Source link
लुधियाना की रबड़ फैक्ट्री में आग:शार्ट सर्कट से फैली चिंगारी, 3 घंटे बाद काबू, 8 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
