Headlines

डिप्टी-कलेक्टर पर 3 करोड़ और लग्जरी कार मांगने का आरोप:पत्नी बोली-प्रेग्नेंसी के दौरान मारपीट, पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की FIR




छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाले पूजा बंजारे ने अपने पति डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। FIR के मुताबिक, पति और ससुराल पक्ष पर लग्जरी कार के साथ 2 से 3 करोड़ रुपए दहेज में मांगने का आरोप है। पत्नी का कहना है कि, मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला महिला थाने इलाके का है। शादी के दूसरे दिन से दहेज को लेकर ताने मारे शिकायत के अनुसार, पूजा की शादी जुलाई 2024 में धमतरी के जोधापुर वार्ड निवासी मनोज बंजारे से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने सोने के जेवर और घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि, शादी के दूसरे दिन से ही कम दहेज लाने को लेकर ताने दिए जाने लगे। ससुराल पक्ष कथित तौर पर कहता था कि, डिप्टी कलेक्टर होने के कारण मनोज की शादी किसी संपन्न परिवार में होती तो करोड़ों रुपए और लग्जरी कार मिलती। जमीन बेचकर 2 से 3 करोड़ रुपए लाने का दबाव पूजा ने आरोप लगाया कि, जनवरी 2025 में पति ने मायके की जमीन बेचकर 2 से 3 करोड़ रुपए लाने का दबाव बनाया। रकम लाने में असमर्थता जताने पर मारपीट किए जाने की शिकायत भी की गई है। शिकायत में गर्भावस्था के दौरान प्रताड़ना और प्रसव के खर्च को लेकर विवाद का भी जिक्र है। प्री मैच्योर डिलीवरी के बाद नवजात के साथ मायके छोड़ा पूजा के मुताबिक, मई 2025 में प्री मैच्योर डिलीवरी के बाद उसे नवजात के साथ मायके छोड़ दिया गया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने उससे संपर्क करना भी बंद कर दिया। पत्नी ने शिकायत में इस पूरे घटनाक्रम को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का हिस्सा बताया है। मायके पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत शिकायत में आरोप लगाया गया है कि, अप्रैल और सितंबर 2026 में पति अपने भाइयों के साथ मायके पहुंचा। इस दौरान गाली-गलौज, तोड़फोड़ और हमला किए जाने की बात कही गई है। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पूजा ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ FIR पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 115(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *