![]()
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान और फर्जी मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने की प्रक्रिया को लेकर राज्य का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। ‘बिहार की जनता नेता विपक्ष को खोज रही है’ नीरज कुमार शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी के बुलावे पर तेजस्वी यादव दिल्ली में केवल राजनीतिक ड्रामा और नौटंकी करने गए हैं। विपक्ष का यह पूरा कदम राज्य में अनावश्यक रूप से भ्रम का जाल फैलाना और अफवाहें उड़ाना है, जबकि बिहार की जनता उन्हें धरातल पर तलाश रही है। निर्वाचन आयोग वर्तमान में मतदाता सूचियों को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए निष्पक्ष सफाई अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत सूची से उन तमाम संदेहास्पद नामों को बाहर किया जा रहा है। जो मृत हो चुके हैं, जिनके नाम डुप्लीकेट प्रविष्टियों के रूप में दर्ज थे या फिर जो नियमानुसार मतदाता के रूप में अयोग्य पाए गए हैं। ‘विपक्ष के लोग पूरी तरह से विफल हैं’ भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि जिस फर्जी वोटर बैंक के सहारे ये लोग पहले चुनाव जीतते आए हैं। आज चुनाव आयोग उसी व्यवस्था का सफाया कर रहा है। जिसके कारण इन्हें भारी पीड़ा और बौखलाहट हो रही है। जैसे पहले इनके समय में चुनाव के दौरान ‘जिन्न’ निकलता था, ठीक उसी तरह ये फर्जी मतदाता ही इनके असली राजनीतिक जिन्न हुआ करते थे। इन नेताओं को आम जनता के बीच जाकर बूथ स्तर पर कड़ी मेहनत करने से परहेज है। जमीन पर उतरकर जनहित के कार्य करने के बजाय सिर्फ बयानबाजी करना चाहते हैं।
Source link
'फर्जी वोटरों के जिन्न का हो रहा सफाया':बीजेपी प्रवक्ता बोले- तेजस्वी यादव दिल्ली में राजनीतिक ड्रामा करने गए हैं, जनता उन्हें खोज रही है
