Headlines

खेत में कीटनाशक का स्प्रे करते किसान अचेत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, दो दिन से एसआरजी अस्पताल में था भर्ती




झालावाड़ के उन्हेल थाना क्षेत्र के बलड़िया लाका गांव में सोयाबीन की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ गई। खेत में बेहोश मिले किसान श्यामलाल बागरी (मांगू बागरी के बेटे) की दो दिन तक अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह करीब 6 बजे मौत हो गई। परिजनों ने कीटनाशक के जहरीले प्रभाव को तबीयत बिगड़ने का कारण बताया है। मामले में अस्पताल पुलिस चौकी ने उन्हेल पुलिस को सूचना दी है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और पोस्टमार्टम किया जाएगा। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो खेत पहुंचे परिजन अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार, श्यामलाल दो दिन पहले अपने खेत में सोयाबीन की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। वे उसे तलाशते हुए खेत पहुंचे, जहां श्यामलाल बेहोशी की हालत में मिला। चोहमेला अस्पताल से एसआरजी अस्पताल किया रेफर परिजन किसान को तुरंत चोहमेला के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां दो दिनों से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार सुबह करीब 6 बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्हेल पुलिस को दी सूचना, पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी किसान की मौत के बाद अस्पताल पुलिस चौकी ने उन्हेल पुलिस को मामले की सूचना दी। अब उन्हेल पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने कीटनाशक के जहरीले प्रभाव से किसान की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *