![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के बड़गांव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने बीएस प्रा. लि. स्पंज प्लांट के खिलाफ कलेक्टर से लिखित में शिकायत की है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत बड़गांव में किए जा रहे कथित अनियमित कार्योंए शासकीय राजस्व भूमि पर कथित अवैध कब्जाए ग्रामवासियों के खिलाफ झूठी शिकायत व पूर्व में प्रस्तुत शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया कि बीएस स्पंज प्रा. लि. के संचालक द्वारा ग्राम बड़गांव में लगभग 160 एकड़ भूमि ग्रामवासियों से बहला फुसलाकर व बिना वास्तविक जानकारी दिए क्रय की गईए जिस पर कंपनी स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। कंपनी द्वारा संबंधित भूमि का डायवर्सन भी ग्रामवासियों से जानकारी छिपाकर कराया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर 6 अक्टूबर 2025 को तहसीलदार तमनार व एसडीएम घरघोड़ा को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। उन्होंने आवेदन में बताया कि 26 नवबंर 2025 को ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि ग्राम सभा व ग्राम पंचायत बड़गांव की पूर्व अनुमति के बिना कंपनी किसी भी प्रकार का काम प्रारंभ नहीं करेगी। उक्त प्रस्ताव की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों व कंपनी को भी दी गई।
आवेदन में कई मामलों का उल्लेख
इसके बावजूद कंपनी द्वारा बिना विधिवत सीमांकन कराए बाउंड्री निर्माण व पेड़ों की कटाई का काम प्रारंभ किया गयाए जिसके संबंध में 28 नवबंर 2025 को एसडीएम घरघोड़ा को शिकायत प्रस्तुत की गई थी। इसके अलावा भी अन्य मामलों को लेकर आवेदन में उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समय-समय पर दिए गए आवेदन, ग्राम सभा के प्रस्तावए मांगपत्र व अन्य शिकायतों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
कब्जा पाए जाने पर तत्काल कब्जा हटाया जाए
ग्रामीणों ने अपने आवेदन में मांग रखी है कि शासकीय राजस्व भूमि खसरा क्रमांक 145 का राजस्व अभिलेखों के आधार पर फिर से सीमांकन व जांच कराई जाए। यदि कंपनी द्वारा अवैध कब्जा पाया जाता है तो तत्काल कब्जा हटाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्राम सभा के 26 नवबंर 2025 के प्रस्ताव का पालन सुनिश्चित कराया जाए व ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का कार्य न होने दिया जाए। जांच पूर्ण होने तक किसी भी ग्रामवासी के विरुद्ध बिना पर्याप्त जांच के कोई एकपक्षीय कार्रवाई न की जाए।
Source link
रायगढ़ में BS प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा:कलेक्टर से ग्रामीणों ने की शिकायत, जांच के बाद कार्रवाई की मांग
