Headlines

पंचकूला माता मंदिर में मिलेगा अब वीटा का प्रसाद:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पहुंचे मंदिर, दर्शन कर शुरू की प्रसाद की नई सुविधा




हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने अश्विन नवरात्र के दूसरे दिन प्रसिद्ध माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने महामायी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद मंत्री ने माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और ‘वीटा’ द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई नई प्रसाद सुविधा का शुभारंभ करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। यहां उपलब्ध होगा नया प्रसाद
यह प्रसाद वीटा बूथ के साथ-साथ श्राइन बोर्ड द्वारा माता मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थापित विशेष काउंटरों पर भी उपलब्ध है। इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधाजनक तरीके से स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसाद उपलब्ध करवाना है।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्राइन बोर्ड के सीईओ विवेक आर्या, मेयर शाम लाल बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, एसडीओ राकेश पाहुजा समेत बोर्ड के अन्य सदस्य व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
पहले दिन आया 25 लाख रुपए चढ़ावा
अश्विन नवरात्र मेले के पहले दिन माता मनसा देवी मंदिर, श्री काली माता मंदिर कालका व चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने कुल 25 लाख 10 हजार 085 रूपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की। माता मनसा देवी मंदिर में 47,000 श्रद्धालुओं, काली माता मंदिर कालका में 12,000 और चंडी माता मंदिर में 3200 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक कि सतपाल शर्मा ने बताया की श्री माता मनसा देवी मंदिर में 20 लाख 43 हज़ार 374 रुपये, श्री काली माता मंदिर कालका में 2 लाख 38 हजार 241 रुपये और चंडी माता मंदिर में 2 लाख 28 हजार 470 रुपये दान स्वरूप अर्पित किए गए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में चांदी के 4 नग भी दान स्वरूप अर्पित की गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *