![]()
सतना में कुत्ते की मौत के बाद नाराज लोगों ने ट्रक ड्राइवर रंजीत विश्वकर्मा को बंदूक की बट से पीटा। आरोपियों ने दो गाड़ियों से पीछा कर सतना-चित्रकूट हाईवे पर हनुमान मंदिर के पास उसे रोका। रंजीत की पीठ और पसलियों में चोट आई। रंजीत अमानगंज से क्लिंकर लेकर शंकरगढ़ पावर प्लांट जा रहे थे। रविवार शाम करीब 4:30 बजे ट्रक के नीचे कुत्ता आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद बोलेरो और एक अन्य गाड़ी से लोगों ने ट्रक का पीछा किया। हमले से डरकर ड्राइवर ट्रक को सड़क पर छोड़कर जंगल की तरफ भागा। इससे हाईवे पर जाम लग गया। मझगवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और ड्राइवर को थाने ले गई। पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं। एक ड्राइवर रंजीत के खिलाफ ट्रैफिक रोकने के लिए, दूसरा मारपीट करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ। तलाश जारी है।
Source link
सतना में कुत्ते को कुचलने पर बवाल, ड्राइवर से मारपीट:बंदूक की बट से पीटा, जंगल में भागकर बचाई जान
