Headlines

झालावाड़ में 64 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण:शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बांटे, चेहरे पर दिखी खुशी




झालावाड़ में समग्र शिक्षा अभियान के तहत गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल नवीन भवन में जिला स्तरीय अंग उपकरण वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें कक्षा 1 से 12 तक के 64 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण बांटे गए। इन उपकरणों से उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द सोनी मुख्य अतिथि थे। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कल्याणमल वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के ये उपकरण बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ेंगे। सहायक परियोजना समन्वयक हरिओम शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। दुली चन्द बैरवा ने बताया कि बच्चों की जरूरतों के हिसाब से कई सहायक उपकरण दिए गए। इनमें बैटरी चालित ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, रोलेटर, टीएलएम किट, हियरिंग एड, एंकल फुट और सीपी व्हीलचेयर शामिल थे। उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी दिखी और अभिभावकों ने भी प्रसन्नता जताई। अतिथियों ने बच्चों को तिलक-माला पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *