Headlines

Congress Panchayati Raj Election Candidate List


कांग्रेस ने सोमवार रात को पंचायतीराज चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें उदयपुर जिला परिषद के सभी 47 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

.

पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के बेहद करीबी राज सिंह झाला को वार्ड नंबर 32 से टिकट दिया है। झाला पूर्व विधायक स्व. गजेंद्र सिंह शक्तावत के भांजे हैं।

इसके अलावा उदयपुर देहात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह झाला को भी वार्ड नंबर 2 से मैदान में उतारा है। इन दोनों प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन भर दिया था।

विधानसभा चुनाव में ऐनवक्त पर कैंसिल हो गया था लालसिंह का टिकट

कांग्रेस की उदयपुर जिला परिषद सदस्य के लिए घोषित लिस्ट में उदयपुर कांग्रेस के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला को उम्मीदवार बनाया है। झाला को वार्ड 2 से टिकट दिया है।

झाला ने सोमवार दोपहर में ही नामांकन भरा था। झाला को पिछले चुनाव में मावली ​विधानसभा से टिकट दिया था। बाहरी के नाम पर उनका विरोध किया तो ऐनवक्त पर उनका टिकट काटकर पुष्कर डांगी को ही दिया गया था। इस बार जिला प्रमुख का पद अनारक्षित आया तो झाला मैदान में उतरे हैं।

उदयलाल आंजना के करीबी राजसिंह झाला उम्मीदवार

इधर, कांग्रेस ने राजसिंह झाला को वार्ड 32 से उम्मीदवार बनाया है। राजसिंह ने भी नामांकन भर दिया है। झाला पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के करीबी हैं और वल्लभनगर के पूर्व विधायक स्व. गजेंद्र सिंह शक्तावत के भांजे हैं।

पहले चरण में उदयपुर जिला परिषद के 25 वार्डों में चुनाव

पंचायती राज चुनाव के पहले फेज में उदयपुर जिला परिषद के कुल 47 में से 25 वार्डों में चुनाव होगा। इनमें वार्ड नंबर 9, वार्ड नंबर 12 से 16 और वार्ड नंबर 25 से 43 शामिल हैं। पहले फेज के लिए नामांकन का 13 अक्टूबर को आखिरी दिन है। पहले फेज में 22 अक्टूबर को 16 जिला परिषदों के सदस्यों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए वोटिंग होगी।

ये खबर भी पढ़ें

भाजपा ने जयपुर की पूर्व जिला-प्रमुख को फिर दिया टिकट:दक्षिण जिलाध्यक्ष को भी मैदान में उतारा, 31 महिला उम्मीदवार; देखें- जिला परिषद के प्रत्याशियों की लिस्ट

भाजपा ने सोमवार रात को पंचायतीराज चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें जयपुर जिला परिषद के 55 वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि 2 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम विचाराधीन रखे हैं। भाजपा ने 31 वार्डों में महिला उम्मीदवार उतारे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *