![]()
रेवाड़ी में ट्रॉमा सेंटर के सामने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारने वाली निजी बस के चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठी 26 वर्षीय डिंपल की मौत हो गई। वह अपनी जेठानी पूजा के साथ बैंक के काम से जा रही थी। आरोप है कि तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी और गिरने के बाद डिंपल के ऊपर से बस का टायर गुजर गया। हादसे के बाद चालक बस को सड़क किनारे खड़ी कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस नंबर HR 63 F-2896 के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक के काम से निकली थीं जेठानी-देवरानी साधुशाह नगर निवासी पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अक्टूबर को वह अपनी देवरानी डिंपल पत्नी दीपक के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी पर बैंक के काम से निकली थी। स्कूटी पूजा चला रही थी और डिंपल पीछे बैठी थी। दोपहर करीब 1:30 बजे ट्रॉमा सेंटर के सामने पीछे से आई निजी बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गईं। आरोप है कि बस का टायर डिंपल के शरीर के ऊपर से गुजर गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डिंपल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गोकल गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को सड़क किनारे खड़ा करवाया और यातायात सुचारु कराया। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने पूजा की शिकायत और अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106 के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था। मामले की जांच गोकल गेट चौकी पुलिस कर रही है।
Source link
जेठानी की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज:सिविल हॉस्पिटल के सामने महिला को बस ने मारी थी टक्कर
