![]()
फिक्की फ्लो लखनऊ ने चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में डालीबाग स्थित खादी भवन में ‘आर्टिसन मेला सीजन-3’ का आयोजन किया। मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सिद्धार्थ यादव ने किया। मेले का उद्देश्य कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराने, उनकी कला को पहचान दिलाने और आत्मनिर्भर बनाने के अवसर प्रदान करना है। दीपावली और त्योहारों की खरीदारी को ध्यान में रखकर आयोजित मेले में उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, कश्मीर और बंगाल समेत विभिन्न राज्यों के 50 से अधिक कारीगरों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। फिक्की फ्लो ने कारीगरों को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए हैं। मेले में चिकनकारी, पटोला साड़ियां, जूट उत्पाद, मधुबनी पेंटिंग, सजावटी सामान और मोमबत्तियां वाजिब कीमतों पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा लकी ड्रॉ, मनोरंजक कार्यक्रम और नवरात्रि के विशेष व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र हैं।
Source link
डालीबाग में आर्टिसन मेला सीजन-3:फिक्की फ्लो के आर्टिसन मेले में 50 से अधिक कारीगरों के स्टॉल
