![]()
सीधी जिले में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे बरमानी गांव के पास बोलेरो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार श्रीकांत पानिका (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि सिर में भी चोट आई है। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को जिला चिकित्सालय सीधी में भर्ती कराया गया। मझौली की तरफ से आ रही बोलेरो ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, श्रीकांत पानिका पिता छोटेलाल पानिका बरमानी गांव के पास बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मझौली की तरफ से आ रहे बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्रीकांत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पीछा किया, लेकिन नहीं मिला वाहन प्रत्यक्षदर्शी मनोज रावत ने बताया कि बोलेरो मझौली की तरफ से आ रही थी। बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। वहां मौजूद लोगों ने बोलेरो को पकड़ने के लिए पीछा भी किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया 108 एंबुलेंस स्टाफ के प्रतीक कुमार पांडे ने बताया कि घायल के एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है और सिर में भी चोट आई है। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय सीधी ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
Source link
सीधी में बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी:किसान का पैर फ्रैक्चर, सिर में चोट गंभीर चोट; चालक फरार
