![]()
औरैया जिले के ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के राजाराम नगरिया गांव में 75 वर्षीय कंचन नायक की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके छोटे बेटे आजाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आजाद ने डंडे से सिर पर वार कर अपने पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा के अनुसार, वारदात के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने रात में पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच और ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया है कि घटना के समय आजाद का किसी बात को लेकर अपने वृद्ध पिता कंचन नायक से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुस्से में आजाद ने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घरेलू कलह और आजाद की आदतों के चलते उसकी पहली पत्नी पहले ही उसे छोड़कर जा चुकी थी। हालांकि, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बड़े बेटे के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल घटना के बाद मृतक के बड़े बेटे रवि के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रवि बिलासपुर में फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। कंचन नायक की आठ वर्षीय पोती गुंजन भी सदमे में है। बताया गया कि उसने ही सबसे पहले घटना की जानकारी अपनी मां को दी थी। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचेगा शव पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव के बुधवार शाम तक गांव पहुंचने की संभावना है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ पूरी होने के बाद उसे विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Source link
पिता की हत्या के बाद फरार छोटा बेटा गिरफ्तार:औरैया में घरेलू विवाद में जान लेने का आरोप, डंडे से सिर पर किया था वार
