![]()
देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन में आर्थिक संकट से जूझ रहे एक परिवार को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए। ग्रामसभा लक्ष्मीपुर फुलवरिया निवासी कल्पना देवी पत्नी अमित कुमार ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर परिवार की परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि पति के बेरोजगार होने से घर की आर्थिक स्थिति खराब है। दो छोटी बेटियों के पालन-पोषण और पढ़ाई-लिखाई में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों बेटियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से आच्छादित किया जाए। साथ ही कल्पना देवी के पति का जॉब कार्ड और श्रम कार्ड तत्काल बनवाया जाए। डीएम ने कहा कि पात्र परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना जनता दर्शन का प्रमुख उद्देश्य है। योजनाओं का लाभ मिलने से परिवार को आर्थिक सहारा मिलेगा और बच्चियों की शिक्षा व भविष्य को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी। जनता दर्शन में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की।
Source link
डीएम ने लिया परिवार की समस्या पर संज्ञान:जनता दर्शन में कल्पना देवी की फरियाद पर कार्रवाई, पति का जॉब कार्ड और श्रम कार्ड बनाने के निर्देश
