Headlines

बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख के पार:एक महीने की यात्रा बाकी, 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद




बद्रीनाथ धाम में इस साल चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। अब तक 20 लाख 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा अभी करीब एक महीने और चलनी है। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। बेहतर सड़क और व्यवस्थाओं से बढ़ी आवाजाही श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के पीछे बेहतर सड़क व्यवस्था और प्रशासनिक इंतजामों को अहम माना जा रहा है। बरसात के दौरान कई जगह मलबा आने के बावजूद संबंधित विभागों ने तत्काल सड़कें साफ कर यातायात सुचारु किया। इससे यात्रियों को बद्रीनाथ धाम तक पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद से ही श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। चारधाम के साथ चमोली जिले के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। होटल-रेस्टोरेंट और परिवहन कारोबार को फायदा बद्रीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या का असर स्थानीय कारोबार पर भी पड़ा है। होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों को इसका फायदा मिला है। पर्यटन कारोबारी अंशुल भुजवाण ने बताया कि धार्मिक यात्रियों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी चमोली जिले के पर्यटन स्थलों तक पहुंचे हैं। हालांकि, भीड़ बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर जाम और अन्य व्यवस्थागत चुनौतियां भी सामने आईं। स्थानीय कारोबारी सुभाष डिमरी ने कहा कि आने वाले समय में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की जरूरत है। दर्शन व्यवस्था में और सुधार जरूरी बद्रीनाथ धाम में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बीच दर्शन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। बद्रीनाथ धाम तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति के अध्यक्ष उमेश चंद्र सती ने यात्रा व्यवस्थाओं के लिए सरकार का आभार जताया, लेकिन कहा कि धाम में अभी कई व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की जरूरत है। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस साल अधिक भीड़ के कारण कई श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं मिल पाने की शिकायतें भी सामने आईं। उनका कहना है कि आने वाले समय में सरकार को स्थानीय तीर्थ पुरोहित समाज, पंडा-पुरोहित समाज और होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर यात्रा की नई रणनीति तैयार करनी चाहिए। 22 लाख पार पहुंच सकती है संख्या बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 20.10 लाख के पार पहुंचने के बाद अब आगामी दिनों की आवाजाही पर नजर है। यात्रा में करीब एक महीने का समय शेष है। यदि श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो इस साल बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंच सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *