![]()
फतेहाबाद जिले के रतिया तहसील कार्यालय में मंगलवार को जिला विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रजिस्ट्री क्लर्क (आरसी) बलविंदर सिंह को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि क्लर्क ने एक किसान की दादालाई जमीन का इंतकाल दर्ज करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस की इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव नवथान निवासी किसान नेता गुरदीप सिंह ने जिला विजिलेंस टीम को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसकी दादालाई जमीन का इंतकाल दर्ज करने के लिए रजिस्ट्री क्लर्क बलविंदर सिंह ने 29 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के अनुसार, बाद में बातचीत के दौरान रिश्वत की रकम 4 हजार रुपए तय हुई। शिकायत के बाद विजिलेंस ने बिछाया जाल किसान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस अधिकारियों ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर मंगलवार को रतिया तहसील कार्यालय में छापेमारी की गई। शिकायतकर्ता द्वारा कथित तौर पर तय राशि सौंपते ही विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए क्लर्क को पकड़ लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम आरोपी क्लर्क से पूछताछ करने और मामले से संबंधित कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी रही। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। विजिलेंस की इस कार्रवाई को सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से होगी।
Source link
फतेहाबाद में रिश्वत लेता रजिस्ट्री क्लर्क काबू:दादालाई जमीन के इंतकाल के ₹29 हजार मांगे, ₹4 हजार में हुआ सौैदा
