Headlines

छिंदगढ़ में शिक्षकों ने बीईओ को हटाने की मांग:पंचायत भवन से तहसील कार्यालय तक रैली निकाली,कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा,अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी




सुकमा के छिंदगढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) मनोज कुमार दुबे को पद से हटाने की मांग को लेकर शिक्षकों का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को शिक्षक संघ ने पंचायत भवन से तहसील कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और बीईओ को पद से हटाने की मांग दोहराई। छह दिन पहले भी सौंपा था ज्ञापन शिक्षक संघ करीब छह दिन पहले भी अपनी मांग को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचा था और ज्ञापन सौंपा था। मांग पूरी नहीं होने से शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई। इसी के विरोध में मंगलवार को दोबारा प्रदर्शन किया गया, ताकि प्रशासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया जा सके। कई संगठनों ने दिया समर्थन शिक्षकों के आंदोलन को स्कूल सफाई कर्मचारी संघ, ब्लॉक कांग्रेस और बस्तरिया राज्य मोर्चा का समर्थन मिला है। प्रदर्शन के दौरान शिक्षक संघ ने चेतावनी दी कि यदि बीईओ मनोज कुमार दुबे को जल्द पद से नहीं हटाया गया, तो शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। प्रशासन के अगले कदम पर नजर प्रदर्शन में शिक्षक जगन्नाथ नाग और धंसाय नाग सहित अन्य शिक्षकों ने बीईओ को हटाने की मांग उठाई। अब इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है, इसे लेकर शिक्षकों और संबंधित संगठनों की नजरें टिकी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *