![]()
गोरखपुर के राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित 70वीं तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-17 (बालक वर्ग) क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न हो गया है। इस खिताबी मुकाबले में जुबली इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमजी इंटर कॉलेज को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर तहसील की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में जुबली इंटर कॉलेज के कप्तान अल्तमस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का रणनीतिक फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमजी इंटर कॉलेज की टीम जुबली के कड़े क्षेत्ररक्षण और शानदार गेंदबाजी के सामने खुलकर नहीं खेल सकी। निर्धारित 10 ओवर के इस रोमांचक मैच में एमजी की टीम 7 विकेट के नुकसान पर महज 63 रन ही बना सकी। इसके जवाब में 64 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुबली इंटर कॉलेज की टीम को उनके ओपनर बल्लेबाजों ने एक ठोस और शानदार शुरुआत दी। बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत जुबली की टीम ने 7वें ओवर में ही मात्र 2 विकेट खोकर 64 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस तरह जुबली इंटर कॉलेज ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
Source link
तहसील स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट:जुबली इंटर कॉलेज ने एमजी को 8 विकेट से हराकर जीती ट्रॉफी
