Headlines

285 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:कोंडागांव में नाकेबंदी तोड़कर भागने की कोशिश, कार से मिली मध्य प्रदेश की शराब




कोंडागांव पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 285.284 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शराब, कार, मोबाइल और नकदी सहित जब्त संपत्ति की कुल कीमत 5,24,520 रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान 15 जुलाई को सूचना मिली कि ग्रे रंग की मारुति स्विफ्ट (CG 09 JA 1140) में रायपुर से जगदलपुर की ओर अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने चिखलपुटी तिराहे पर नाकेबंदी की। पुलिस के रुकने के संकेत पर चालक ने वाहन नहीं रोका और पुलिस की स्कॉर्पियो को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया गया। 32 पेटियों में मिली गोवा व्हिस्की कार की तलाशी में 32 पेटियों में 285.284 बल्क लीटर गोवा व्हिस्की मिली। बरामद शराब की कीमत 2,14,380 रुपये बताई गई है। दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेन्द्र निषाद (23) और राहुल राजभर (26), दोनों निवासी जामुल (दुर्ग), के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के साथ मारुति स्विफ्ट कार, दो मोबाइल और 140 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 222/2026 के तहत धारा 281 बीएनएस और आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *