![]()
मऊ के दोहरीघाट कस्बे के निवासी 28 वर्षीय विक्रम पुत्र अमितचंद की आजमगढ़ जेल में मृत्यु हो गई। शुक्रवार शाम 4 बजे मृतक का शव उसके घर पहुंचा। विक्रम के बड़े भाई आकाश ने बताया कि पिछले रविवार को आजमगढ़ की जीयनपुर कोतवाली पुलिस विक्रम को घर से ले गई थी। उन्हें बीती रात सूचना मिली कि विक्रम की आजमगढ़ जेल में मौत हो गई है। आकाश के अनुसार, जेल में उसकी मृत्यु कैसे हुई, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। दोहरीघाट थानाध्यक्ष ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि विक्रम जीयनपुर थाने का वारंटी था। वह पहले अवैध हथियार (कट्टे) के एक मामले में जेल जा चुका था, जिसके बाद वह फरार हो गया था। इसी कारण उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष के अनुसार, रविवार को जीयनपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। विक्रम अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। विक्रम की मौत की खबर मिलने पर भरत सिंह उसके आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और घटना की न्यायिक जांच की मांग की। भरत सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए ताकि परिजनों को न्याय मिल सके।
Source link
आजमगढ़ जेल में युवक की मौत:मऊ पुलिस ने दोहरीघाट निवासी वारंटी को किया गिरफ्तार
