Headlines

रेवाड़ी में 8वीं के छात्र को डंडे से पिटा:साइंस टीचर ने होमवर्क नहीं करने का दिया दंड; पुष्पा स्कूल का मामला




रेवाड़ी में होमवर्क नहीं करने पर 8वीं के छात्र को डंडे से पिटने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि उनका बेटा बुखार के कारण स्कूल नहीं गया। जिसका दंड देने के लिए उसकी डंडे से पिटाई की। पता चलने के बाद जब वह शिकायत लेकर स्कूल पहुंचा तो प्राचार्य के बेटे ने मुझे ही धमकी दी। उन्होंने कसौला थाना पुलिस को शिकायत कर आरोपी टीचर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बेटे ने पिता और मां को बताया गांव बनीपुर निवासी राजू ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसका बेटा पुष्पा स्कूल जलालपुर में 8वीं कक्षा में पढ़ता है। पिछले सप्ताह बुखार के चलते वह स्कूल नहीं जा पाया। ठीक होने के बाद जब वह 14 जुलाई को स्कूल गया। जहां पर होमवर्क नहीं करने की बात कहते हुए साइंस टीचर हिमांशु ने मेरे बेटे को डंडे से पीटा। पिटाई के बाद बेटे ने मुझे और अपनी मां को यह बात बताई। जब वह बातचीत के लिए स्कूल गया तो टीचर ने अपनी गलती मानने से इंकार कर दिया। प्रिसिंपल के बेटे ने भी शिक्षक का पक्ष लिया और मुझे धमकी दी। जिसके बाद मैने कसौला थाना पुलिस को शिकायत दी। सबूत दिखाए, नहीं मानी गलती राजू ने बताया कि जब वह स्कूल गया। पहले तो पूछने पर टीचर हिमांशु ने किसी बच्चे की पिटाई करने से इंकार कर दिया। जब मैंने अपने बेटे को बाहर से अंदर बुलाया तो उसे एक छड़ी मारने की बात कही। जब मैने पिटने से बच्चे को हुए निशान दिखाए तो भी मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह पढ़ाई नहीं करता। ठीक से होमवर्क भी नहीं करता। जब मैने उन्हें रिजल्ट सीट दिखाई तो जवाब नहीं दे पाए। काम नहीं करने की बात ग्रुप में नहीं डालने का भी कोई जवाब नहीं दिया। दुर्व्यवहार कर किया मजबूर पीड़ित छात्र के पिता ने कहा कि उसका मकसद केवल शिक्षक को अपनी गलती का अहसास करवाना था। इसलिए वह स्कूल गया और शिक्षक व स्कूल प्रिसिंपल से बातचीत की। शिक्षक ने अपनी गलती नहीं मानी। प्रिसिंपल के बेटे शिक्षक को समझाने की बजाय मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी दी। जिस कारण मुझे न्याय के लिए पुलिस के पास जाना पड़ा। बाचतीत से निकालेंगे समाधान स्कूल संचालक सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक से गलती हुई है। भविष्य में ऐसा किसी छात्र के साथ नही हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा। हमारे लिए बच्चों की पढ़ाई और अभिभावकों का विश्वास जरूरी है। हम नियमित रूप से परिवार के संपर्क में हैं। मामले को बातचीत से निपटा लिया जाएगा, जिससे सौहार्द के साथ पढ़ाई पर फोकस किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *