Headlines

यूजीसी नियमों के विरोध में राजपूत समाज की बैठक:क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली धरने में शामिल होने की अपील




बागपत में राजपूत विकास समिति के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान की देखरेख में बैठक हुई। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे आयोजित बैठक में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत भी शामिल हुए। उन्होंने यूजीसी के नियमों का विरोध करते हुए सरकार से इन्हें वापस लेने की मांग की और लोगों से 20 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरने-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। यूजीसी नियमों को लेकर जताया विरोध डॉ. राज शेखावत ने कहा कि उनके अनुसार यूजीसी के नियम सामान्य और सवर्ण वर्ग के अधिकारों के खिलाफ हैं और इन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से नियमों को तुरंत वापस लेने की मांग की। 20 सितंबर को दिल्ली पहुंचने की अपील डॉ. शेखावत ने बैठक में मौजूद लोगों से जंतर-मंतर पर होने वाले धरने-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में शामिल राजपूत समाज के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेने पर सहमति जताई। विपक्षी दलों के बहिष्कार की बात बैठक में मौजूद लोगों ने यूजीसी के नियमों को राजपूत समाज के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि उन्हें इनसे अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं दिखता। उन्होंने यह भी कहा कि जो विपक्षी दल यूजीसी का विरोध नहीं करेंगे, उनका बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने नियमों को लेकर अपना विरोध और नाराजगी जाहिर की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *