Headlines

कैमूर में हाई वोल्टेज तार गिरने से किसान की मौत:भभुआ के खनेठी गांव में 11000 वोल्ट का तार गिरा, मौके पर दम तोड़ा




कैमूर के भभुआ प्रखंड अंतर्गत खनेठी गांव में हाई वोल्टेज बिजली का तार गिरने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खनेठी गांव निवासी हरिशंकर मिश्रा (स्वर्गीय कैलाश मिश्रा के पुत्र) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरिशंकर मिश्रा अपने खेतों में धान की रोपनी देखने जा रहे थे। जब वे रास्ते से गुजर रहे थे, तभी सड़क किनारे से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन का एक तार टूटकर उन पर गिर गया। करंट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सरकार से उचित आर्थिक मुआवजा और पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *