![]()
मोगा के बधनी कलां पुलिस ने गांव दौधर शर्की निवासी निर्मल सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह खूनी वारदात दोनों पक्षों के बीच मोटरसाइकिल साइड करने को लेकर हुए एक मामूली विवाद के बाद अंजाम दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मोटरसाइकिल साइड करने को लेकर हुआ था विवाद थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक निर्मल सिंह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आरोपी गुरप्रीत सिंह अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर आया। रास्ते में दोनों के मोटरसाइकिल आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मोटरसाइकिल साइड करने की बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। गाली-गलौज के बाद आरोपी ने चलाईं दो गोलियां पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह ने पहले तो निर्मल सिंह के साथ बेरहमी से गाली-गलौज की और फिर तैश में आकर अपनी कमर से रिवॉल्वर निकाल ली। आरोपी ने सीधे निर्मल सिंह पर निशाना साधते हुए दो गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से निर्मल सिंह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्मों के ताव न सहते हुए उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस रिमांड लेकर होगी आगे की पूछताछ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि वारदात के बाद मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस टीम ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से शुरुआती पूछताछ की जा चुकी है और अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस माननीय अदालत से आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल करेगी, ताकि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा सके।
Source link
मोगा में हत्याआरोपी गिरफ्तार:बाइक को साइड करने को लेकर विवाद, आरोपी ने गांव के रिटायर्ड बिजली कर्मी को मारी दो गोलियां
