Headlines

कैमूर में महिला की डूबने से मौत:खेत में भरे पानी में गिरने से गई जान




मोहनिया थाना क्षेत्र के पंसेरवां गांव में खेत के पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पंसेरवां निवासी रमेश कुमार की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। इस घटना से परिवार और गांव में मातम छा गया है। मृतका के पति रमेश कुमार ने बताया कि सुनीता देवी प्रतिदिन की तरह खेत की ओर गई थीं। खेत में अत्यधिक पानी भरा हुआ था। वह अचानक पानी में गिर गईं। पानी गहरा होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाईं और डूब गईं। पानी में लगभग आधे घंटे तक रही घटना के लगभग आधे घंटे बाद ग्रामीणों और परिजनों को इसकी जानकारी हुई। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और सुनीता देवी को पानी से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति रमेश कुमार ने बताया कि पानी में लगभग आधे घंटे तक रहने के कारण उनकी पत्नी की सांसें थम चुकी थीं। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *