Headlines

खन्ना में पढ़ाने के बहाने लाकर नाबालिक से दुष्कर्म:बिहार से पालने की बात कहकर 12 साल की बच्ची को लाया था 5 बच्चों का पिता




लुधियाना जिले के खन्ना अंतर्गत त्रिवेणी चौक इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पांच बच्चों के पिता पर 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित बच्ची के अनुसार, आरोपी उसे करीब 10 दिन पहले बिहार से बेहतर पालन-पोषण और पढ़ाई लिखाई कराने का झांसा देकर खन्ना लेकर आया था। मकान मालिक के किराया मांगने पहुंचने पर हुआ खुलासा मामले का खुलासा 19 सितंबर को हुआ, जब मकान मालिक शंकर मैनरो अपने पुराने मकान पर किराया लेने पहुंचे थे। वहां लोगों की भारी भीड़ जमा थी। जब उन्होंने स्थिति का जायजा लिया, तो पीड़ित बच्ची ने रोते हुए मकान मालिक को आरोपी की करतूत और अपने साथ हुई जबरदस्ती व छेड़छाड़ की पूरी बात बताई। शोर मचने पर आरोपी कमरे से भागा घटना की जानकारी मिलने के बाद मकान मालिक तुरंत आरोपी के किराए के कमरे पर पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि घटना के बाद जब बच्ची ने शोर मचाया, तो आरोपी तुरंत मौका पाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी घटना की जानकारी मिलने के बाद मकान मालिक और स्थानीय लोग पीड़ित नाबालिग बच्ची को लेकर थाना सिटी-2 खन्ना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *