पीएम मोदी के साथ कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी। पीएम ने ट्रेन में बच्चे की कैप पर ऑटोग्राफ दिया।
हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ और पंजाब दौरे पर पहुंचे। चंडीगढ़ में पीएम ने 4700 करोड़ रुपए के 10 प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके बाद वह जालंधर पहुंच गए हैं।
.
यहां उन्होंने देश के 75 अमृत भारत स्कीम वाले रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। उद्घाटन पत्थर पर सीएम भगवंत मान का भी नाम लिखा है। हालांकि सीएम मान रैली में नहीं आए। इस दौरान पीएम ट्रेन में प्रमुख डेरों के संतों और बच्चों से मिले। जहां एक बच्चे ने ऑटोग्राफ मांगा, तो पीएम ने बच्चे की कैप पर ऑटोग्राफ दिया।
इससे पहले चंडीगढ़ पहुंचे पीएम मोदी के साथ कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी एक ही स्टेज पर दिखे। वहीं, उद्घाटन के नींव पत्थर पर AAP के सांसद का भी नाम लिखा दिखा। पीएम के आते ही राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया।
जालंधर-चंडीगढ़ पहुंचे PM मोदी की PHOTOS…
किसान नेताओं वाली हरी पगड़ी पहनकर पहुंचे मोदी

जांलधर कैंट में पीएम मोदी हरे रंग की पगड़ी पहनकर स्टेज पर पहुंचे। हरी पगड़ी पंजाब कि किसानी की निशानी है। पीएम ने पंजाब के किसानों के लिए सोचने का सीधा संदेश दिया है। इसके साथ ही हरित पंजाब और खुशहाल पंजाब का भी संदेश दिया है।
रेल मंत्री के उठते ही बिट्टू PM मोदी के बगल में बैठे

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के उठते ही रवनीत बिट्टू प्रधानमंत्री की बगल वाली कुर्सी पर बैठे और कोई बात की, जिससे पीएम मोदी खिलखिलाकर हंस दिए।
ट्रेन का उद्घाटन करने से पहले PM ने बच्चों से बात की

पीएम मोदी ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर संत रविदास ट्रेन का उद्घाटन करने से पहले ट्रेन में जाकर बच्चों व यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री भी मौजूद रहे।
बच्चे की कैप पर PM ने ऑटोग्राफ दिया

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में मौजूद बच्चे ने पीएम का ऑटोग्राफ मांगा गया, तो उन्होंने बच्चे की कैप पर ऑटोग्राफ दिया।
ट्रेन में PM ने संत निरंजन दास से बात की

PM मोदी ने अमृतसर-वाराणसी सतगुरू रविंदास एक्सप्रेस में डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास से बात की। इससे पहले पीएम उनके डेरे जाकर पैर भी छू चुके हैं।
संत निरंजन दास ने PM का स्वागत किया

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया
उद्घाटन पत्थर पर सीएम भगवंत मान का नाम

जालंधर कैंट से PM मोदी ने 75 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन किया। उद्घाटन पत्थर पर पंजाब के सीएम भगवंत मान का भी नाम लिखा है। हालांकि सीएम मान पीएम के रेली में नहीं आए।
भांगड़ा टीम ने पीएम का स्वागत किया

जालंधर कैंट पर भांगड़ा टीम ने पीएम का स्वागत किया।
पीएम मोदी के मंच पर सांसद भज्जी

पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा में क्रिकेटर व राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी मंच पर मौजूद रहे।
मोदी के मंच पर कांग्रेस सांसद

पीएम मोदी के चंडीगढ़ आते ही वो पीजीआई पहुंचे। यहां स्टेज पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी साथ रहे।
नींव पत्थर पर AAP सांसद का भी नाम

अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड के शिलान्यास पत्थर पर श्री आनंदपुर साहिब से AAP सांसद मालविदंर कंग का नाम भी लिखा दिखा।
कांग्रेस सांसद का नाम नींव पत्थर पर

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज( PEC) के रिसर्च स्कॉलर हॉस्टल के नींव पत्थर पर चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का नाम अंकित है।
PM को स्कूली बच्चों की बनाई पेंटिंग गिफ्ट

चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के गवर्नर ने PM मोदी को स्कूली बच्चों की बनाई पेंटिंग गिफ्ट की। इसे इसे राजकीय महाविद्यालय के स्टूडेंट्स ने बनाया।
———————
पीएम के दौरे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें-
PM मोदी बोले- पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी की सरकार: केजरीवाल बोले- राममंदिर चंदा चोरी वालों के सबसे बड़े नेता ईमानदारी का भाषण देकर आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (17 जुलाई) को जालंधर रैली में कहा- पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी (AAP) की सरकार है। यहां की सरकार कर्ज पर मौज कर रही है। इस पार्टी ने किसानों और बहन-बेटियों के साथ धोखा किया है। लॉ एंड ऑर्डर के ये हालात हैं कि कब कहां गैंगवार हो जाए, कहां किस दिशा से गोलियां चलने लगें, कोई कह नहीं सकता। व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो चुका है। थानों पर अटैक हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
PM मोदी की पंजाब रैली के मायने: प्रोजेक्टों से 54 सीटों पर असर, ‘डबल इंजन’ नैरेटिव, दलित-किसानों पर फोकस; गठबंधन से इनकार

पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 में विजय के लिए अपनी प्लानिंग को साफ कर दिया है। मोदी ने अपने भाषण में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व अकाली दल सभी को जमकर लताड़ा। मोदी ने अपने भाषण से कार्यकर्ताओं और नेताओं को स्पष्ट संकेत दे दिया कि भाजपा सभी 117 सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। (पढ़ें पूरी खबर)
