Headlines

किसानों का GT रोड जाम करने का ऐलान:हरियाणा में धान की खरीद शुरू न होने से भड़के; चढ़ूनी बोले- सरकार ने वादा तोड़ा




हरियाणा में धान (जीरी) की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने पर किसानों ने आज कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जीटी रोड (NH-44) जाम करने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने वीडियो जारी कर कहा कि किसान सुबह 10 बजे शाहाबाद-बराड़ा रोड स्थित शहीद ऊधम सिंह स्मारक पर इकट्‌ठे होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे जीटी रोड पर जाम लगाया जाएगा। 16 सितंबर को किसान यूनियन ने बैठक कर प्रशासन को 20 सितंबर तक धान की सरकारी खरीद शुरू करने का अल्टीमेटम दिया था। मांग न माने जाने पर 22 सितंबर को जाम लगाने की चेतावनी दी थी। चढ़ूनी का कहना है कि सरकार और प्रशासन ने वादा तोड़ दिया। किसानों के बीच पहुंचे थे DC मीणा गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि 16 सितंबर को धान की सरकारी खरीद को लेकर शाहाबाद अनाज मंडी में किसानों की बैठक हुई थी। इसमें कुरुक्षेत्र के DC विश्राम कुमार मीणा भी पहुंचे थे। किसानों ने मंडियों में फसल पहुंचने का हवाला देते हुए जल्द सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की थी। प्रशासन ने बताया था कि राज्य सरकार ने केंद्र से तय समय से पहले 20 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू कराने का अनुरोध किया है। इस आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन टाल दिया था। चढ़ूनी बोले- ढील मत बरतना, किसानों को फोन करो चढ़ूनी ने भाकियू के जिला और ब्लॉक प्रधानों, स्टेट बॉडी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र के किसानों से संपर्क करने को कहा। उन्होंने किसानों को मंगलवार के कार्यक्रम की जानकारी देकर शाहाबाद पहुंचने के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौके पर ही आगे की रणनीति तय होगी, लेकिन किसानों को तैयारी में ढील नहीं बरतनी चाहिए।
पोर्टल 27 सितंबर तक खुला सरकार ने किसानों को फसल रजिस्ट्रेशन का एक और मौका दिया है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल 21 से 27 सितंबर तक दोबारा खोला गया है। किसान 27 सितंबर तक फसल का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। किसानों की मांग है कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, वेरिफिकेशन और खरीद प्रक्रिया में तालमेल रहे, ताकि मंडियों में फसल खरीद के लिए इंतजार न करना पड़े। पिछले साल 22 सितंबर से शुरू हुई खरीद धान खरीद की तारीख को लेकर पिछले साल भी किसानों ने सरकार पर दबाव बनाया था। 2025 में हरियाणा में धान की सरकारी खरीद 22 सितंबर से शुरू हुई थी। पहले खरीद 1 अक्टूबर से होनी थी, लेकिन किसानों की मांग और विरोध के बाद तारीख आगे बढ़ाई गई थी। पिछले साल करीब 59.62 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *