Headlines

डेराबस्सी में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:24 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान; GRP ने सिविल अस्पताल में रखवाया शव




मोहाली जिले में डेराबस्सी के घग्गर-दप्पर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के 24 घंटे बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मृतक का हुलिया जारी करते हुए लोगों से पहचान में सहयोग की अपील की है। शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है। जीआरपी के अनुसार, यह हादसा 16 जुलाई की रात करीब नौ बजे रेलवे गेट नंबर-115 स्पेशल के समीप हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक ट्रेन संख्या 12449 अप की चपेट में आया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर गुरजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष है। उसका रंग गेहुआं, चेहरा गोल तथा बाल और दाढ़ी छोटे कटे हुए हैं। उसने काले रंग की आधी बाजू की शर्ट, सफेद बनियान, नीले रंग का लोअर और सफेद तले वाले नीले स्पोर्ट्स जूते पहन रखे थे। कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इस कारण आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है और गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है।जीआरपी ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *