Headlines

MP Primary Teacher Recruitment 2026



हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्राथमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक (विशेष शिक्षा) -2026 के चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज अपलोड एवं सत्यापन की कार्यवाही शनिवार से शुरू होगी। कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित वर्ष 2025 की परीक्षा के परिणाम के आधार पर चयनित

.

चयनित प्रतिभागियों को 18 से 20 जुलाई 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल trc.mponline.gov.in पर प्रोफाइल पंजीयन, दस्तावेज अपलोड तथा जिला विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद 19 से 21 जुलाई 2026 तक जिला स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को दस्तावेज अपलोड करने के अगले दिन स्वयं चयनित दस्तावेज सत्यापन केंद्र पर उपस्थित होकर सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। तय समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले प्रतिभागियों को चयन प्रक्रिया से बाहर माना जाएगा तथा उनकी नियुक्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *