Headlines

सुमन ठाकुर मंडी नगर निगम की मेयर बनीं:हाईकोर्ट के निर्देश के बाद ली शपथ; जितेंद्र शर्मा को डिप्टी मेयर का कार्यभार




मंडी नगर निगम को शुक्रवार को नया नेतृत्व मिल गया। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद दोपहर 3 बजे नवनिर्वाचित मेयर सुमन ठाकुर और डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह मंडी नगर निगम के सभागार में आयोजित किया गया। एडीसी प्रियांशु खाती ने मेयर सुमन ठाकुर और डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा को शपथ दिलाई। मेयर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया शपथ ग्रहण के बाद सुमन ठाकुर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मेयर की कुर्सी नहीं, बल्कि जनसेविका की जिम्मेदारी संभाली है। मेयर ने यह भी स्पष्ट किया कि नगर निगम का कार्यालय जनता के लिए हमेशा खुला रहेगा और हर व्यक्ति की बात सुनी जाएगी। मंडी को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे सुमन ठाकुर ने अगले 15 दिनों के भीतर शहर के विकास का रोडमैप तैयार करने की घोषणा की। इसके लिए युवा संगठनों, महिला मंडलों, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मंडी को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाकर राष्ट्रीय पटल पर एक अलग पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मेयर मुख्यमंत्री से जल्द करेंगी मुलाकात मेयर ने बताया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात करेंगी और नगर निगम में कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने की मांग रखेंगी। इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार से बड़े विकासात्मक प्रोजेक्ट लाने के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मंडी सदर के विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर शहर के समग्र विकास के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *