Headlines

गुरदासपुर में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान:धारीवाल पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 268 ग्राम हेरोइन बरामद




नशीले पदार्थों और ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत गुरदासपुर की धारीवाल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस सफलता को लेकर उप-मंडल (डीएसपी) कुलवंत सिंह मान द्वारा धारीवाल पुलिस स्टेशन में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएसपी कुलवंत सिंह मान ने बताया कि पुलिस की एक मुस्तैद टीम ने नाकेबंदी और चेकिंग के दौरान गांव पुरोवाल जट्टां के रहने वाले दिलबाग सिंह उर्फ लकी को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 268 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसके अलावा, एक अन्य गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक और युवक को प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ दबोचा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। ‘ऑपरेशन प्रहार III’ के तहत 150 मामले दर्ज डीएसपी मान ने इलाके में नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार III’ के आंकड़ों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत पुलिस अब तक नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए करीब 150 मामले दर्ज कर चुकी है, जिसके अंतर्गत लगभग 180 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचाया गया है। नशा बेचने वालों को सख्त चेतावनी, आदी युवाओं का कराया जा रहा इलाज डीएसपी कुलवंत सिंह मान ने ड्रग डीलरों और तस्करों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि समाज में जहर घोलने वाले किसी भी अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस का मानवीय चेहरा सामने रखते हुए कहा कि पुलिस केवल अपराधियों को पकड़ ही नहीं रही, बल्कि जो युवा इस दलदल में फंसकर नशे के आदी हो चुके हैं, उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने के लिए उनका उचित इलाज और नशामुक्ति केंद्रों में काउंसिलिंग भी करवाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *