Headlines

Kotputli-Behror Panchayat Election 2026 | Reservation Lottery List Update


कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे निकाली जाएगी। लॉटरी की प्रक्रिय

.

इस लॉटरी के जरिए जिला परिषद कोटपूतली-बहरोड़ के 13 सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों, पंचायत समितियों के सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों और 4 प्रधान पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण एवं आवंटन किया जाएगा। पंचायत समिति सदस्यों में 69 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

23 सितंबर को जिला परिषद सदस्य और प्रधान पदों की लॉटरी

जिला प्रशासन के अनुसार 23 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला कलेक्टर सभागार में आरक्षण लॉटरी आयोजित होगी। इसमें जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों और पंचायत समिति प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।

जिले की सभी पंचायत समितियों में आरक्षण के अनुसार पदों की संख्या

24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों की लॉटरी

जिला प्रशासन के अनुसार पंचायत समितियों में शामिल ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन की लॉटरी 24 सितंबर 2026 को होगी। यह प्रक्रिया संबंधित उपखंड अधिकारी स्तर पर निर्धारित स्थानों पर आयोजित की जाएगी।

राजनीतिक दलों और आमजन से शामिल होने की अपील

जिला प्रशासन ने आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, आमजन और संबंधित हितधारकों से निर्धारित तारीख, समय और स्थान पर उपस्थित रहने की अपील की है। 23 और 24 सितंबर को होने वाली इन लॉटरी के बाद जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 के लिए विभिन्न पदों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *