Headlines

ED Raid in Sriganganagar | BJP Leader Ashok Chandak House Office Raided


राजस्थान भाजपा के नेता और शराब कारोबारी अशोक चांडक के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी है। चांडक के श्रीगंगानगर में 5 और जयपुर के एक ठिकाने पर शुक्रवार सुबह 5 बजे ईडी की टीमें पहुंची थीं।

.

चांडक ने साल 2018 में कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उनकी पत्नी और भाई भी श्रीगंगानगर नगर परिषद की चेयरमैन रहे हैं।

चांडक परिवार जून 2025 में भी चर्चा में आया था। उन्होंने रोहित गोदारा गैंग के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि गैंग ने उनसे 30 करोड़ की फिरौती मांगी है।

ईडी ने स्थानीय पुलिस की बजाय सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा में कार्रवाई को अंजाम दिया। सुबह होते ही विनोबा बस्ती, जवाहरनगर, सेक्टर-3, सेक्टर-17 और अन्य स्थानों पर स्थित मकानों और कार्यालयों में ईडी की टीमें पहुंच गईं। कार्रवाई महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़ी कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई थी।

दिल्ली से करीब 24 गाड़ियों में आई थी टीम अशोक चांडक के ठिकानों पर छापेमारी के लिए दिल्ली से दो दर्जन से अधिक गाड़ियां श्रीगंगानगर आई। अधिकारी रात को होटलों में रुके और सुबह एक साथ अशोक चांडक के ठिकानों पर कार्रवाई की।

क्या है महादेव ट्रेडिंग (ऑनलाइन सट्टेबाजी) केस? महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क देश के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शामिल है। जांच एजेंसियों के अनुसार यह नेटवर्क अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के जरिए बड़ी मात्रा में धन एकत्र करता था और कथित तौर पर हवाला और अन्य माध्यमों से पैसे के लेन-देन और निवेश किए जाते थे। इस मामले की जांच ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कर रही है।

अब देखिए- ED की कार्रवाई की 2 PHOTO

अशोक चांडक के घर पर रेड के दौरान ईडी के अधिकारियों किसी को भी घर के अंदर-बाहर नहीं जाने दिया।

अशोक चांडक के घर पर रेड के दौरान ईडी के अधिकारियों किसी को भी घर के अंदर-बाहर नहीं जाने दिया।

प्रवर्तन निदेशालय की टीमें 2 गाड़ियों में 17 जुलाई की सुबह भाजपा नेता के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित घर पहुंची थी।

प्रवर्तन निदेशालय की टीमें 2 गाड़ियों में 17 जुलाई की सुबह भाजपा नेता के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित घर पहुंची थी।

रोहित गोदारा ने मांगी थी 30 करोड़ की फिरौती

साल 2025 में 17 जून को अशोक चांडक के बिजनेस पार्टनर आशीष गुप्ता पर फायरिंग हुई थी। इसके बाद अशोक चांडक और उनके बेटे राघव चांडक को रोहित गोदारा और हैरी बॉक्सर के नाम से धमकी भरे कई कॉल आए थे।

कॉल करने वालों ने 30 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फिर 24 जून को राघव के मोबाइल पर भेजे गए एक मैसेज में आशीष गुप्ता पर हुई फायरिंग का जिक्र किया गया।

इसमें गैंग से जुड़े कुछ लोगों के नाम लिखे गए। इसके बाद अशोक चांडक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

….

ये खबर भी पढ़िए…

बीकानेर में घी व्यापारी के ऑफिस पर ED का छापा:तिरुपति मंदिर के प्रसाद के लिए घी सप्लाई किया था, पुलिस को टीम ने लौटाया

बीकानेर में ED की टीम ने करीब एक महीने पहले घी व्यापारी मोहनलाल आशीष कुमार अग्रवाल के ऑफिस पर रेड की। जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में लड्‌डू प्रसाद से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई थी। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *