SJVN Foundation Inauguration | Biochemistry Analyzer Rampur Hospital


रामपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों की जांच सुविधाओं को और अधिक आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए एसजेवीएन (SJVN) फाउंडेशन ने एक ‘फुली ऑटो बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र’ मशीन प्रदान की है। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत रामपुर जल विद्युत स

.

इस विशेष उद्घाटन समारोह में रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पपर संजीव शर्मा (उप महाप्रबंधक, इलेक्ट्रिकल), कौशल्या देवी नेगी (उप महाप्रबंधक, आरएंडआर/सीएसआर) और डॉ. रोहिणी शर्मा (उप मंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इनके अलावा आयुर्वेदिक विभाग तथा रामपुर एचपीएस के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

सालाना 40 हजार से अधिक ओपीडी मरीजों को मिलेगा लाभ

आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर में हर साल लगभग 40 से 42 हजार बाह्य रोगियों (OPD) और करीब 1,000 अंतरंग रोगियों (IPD) का इलाज किया जाता है। अस्पताल द्वारा मरीजों को विभिन्न जरूरी टेस्ट मुफ्त में उपलब्ध कराए जाते हैं। अब इस नई अत्याधुनिक मशीन के स्थापित होने से खून (ब्लड) और अन्य बायोकेमिकल जांचें पहले के मुकाबले कहीं अधिक तेजी, सटीकता और उच्च गुणवत्ता के साथ की जा सकेंगी, जिससे मरीजों की रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इन ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों मरीजों को मिलेगी राहत

अस्पताल में इस नई सुविधा के शुरू होने से रामपुर के अलावा कुमारसैन, ननखड़ी, निचार, निरमंड और आनी जैसे दूर-दराज के कई ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों के हजारों मरीजों को सीधा फायदा पहुंचेगा। यह मशीन विशेष रूप से उन गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित होगी, जो महंगे प्राइवेट हॉस्पिटल्स में जांच कराने में असमर्थ हैं। उन्हें अब अस्पताल में ही निःशुल्क और बेहतरीन जांच सेवाएं मिल सकेंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य: विकास मारवाह

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ई. विकास मारवाह ने अपने संबोधन में कहा कि एसजेवीएन समाज के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आधुनिक ऑटोमैटिक मशीन मरीजों को समय पर सही रिपोर्ट देने में मदद करेगी और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *