Headlines

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई:अवैध रेत, गिट्टी, मिट्टी परिवहन में 4 वाहन जब्त




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत, गिट्टी और मिट्टी/मुरूम के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने एक टिप्पर सहित तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। जब्त किए गए वाहनों में शिलपहरी क्षेत्र से खनिज रेत के दो ट्रैक्टर, सधवानी से खनिज गिट्टी का एक ट्रैक्टर और भदौरा से खनिज मिट्टी/मुरूम का एक टिप्पर शामिल है। इस कार्रवाई में कुल चार वाहन जब्त किए गए। कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश यह कार्रवाई जिले में रेत, मिट्टी और मुरूम के अवैध परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई। कलेक्टर ने इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए खनिज विभाग को तत्काल जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। सभी वाहन मालिकों के खिलाफ खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1), (5) और 23(क) के तहत कार्रवाई की जा रही है। वाहनों को तभी छोड़ा जाएगा जब निर्धारित अर्थदंड या समझौते की राशि खनिज मद में जमा कर दी जाएगी। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन और आम जनता से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी श्री आदित्य मानकर, खनि निरीक्षक श्री सुजीत कंवर, खनिज सिपाही शिवकुमार लहरे और नगर सैनिक सतीश साहू शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *