- Hindi News
- Local
- Mp
- Air India Flight Delayed Bangkok | 200 Passengers Stranded Technical Snag
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बैंकॉक एयरपोर्ट पर फ्लाइट उड़ने का इंतजार करते भारत के यात्री।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एयरपोर्ट पर भारत के 200 लोग गुरुवार शाम से फंसे हैं। वे एअर इंडिया की फ्लाइट से भारत लौट रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रनवे से वापस आ गई।
यात्रियों में कई मध्य प्रदेश के भी हैं। उनका कहना है कि एअर इंडिया ने न तो फ्लाइट कैंसिल की और न ही रिफंड किया।
एअर इंडिया ने शुक्रवार शाम 7.15 बजे फ्लाइट रवाना होने की बात कही। रात 8 बजे तक फ्लाइट नहीं उड़ी थी। हालांकि बोर्डिंग शुरू हो गई है। इससे पहले कुछ यात्री दूसरी फ्लाइट से भारत लौट आए हैं।

बैंकॉक एयरपोर्ट पर बैठे यात्रियों ने वीडियो शेयर किया है।
शाम 4 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे यात्री
यात्रियों ने बताया कि गुरुवार शाम 4 बजे ही एयरपोर्ट पहुंचे थे। 28 घंटे से सिर्फ इंतजार ही कर रहे हैं, लेकिन कोई दूसरी फ्लाइट अरेंज नहीं की जा रही है। एअर इंडिया के किसी भी अधिकारी ने बात नहीं की है।
यात्रियों ने बताया कि शुक्रवार को हमने सिर्फ चेक इन और चेक आउट ही किया। छोटे बच्चे और महिलाएं भी हैं।

यात्रियों ने एअर इंडिया से दूसरी फ्लाइट से भारत भेजने की मांग की है।
कभी एयरपोर्ट तो कभी होटल में भेज रहे
इंदौर की दिव्या माहेश्वरी ने बताया कि वह थाईलैंड घूमने आई थीं। बैंकॉक से दिल्ली लौटने के लिए गुरुवार शाम 5.30 बजे एअर इंडिया की फ्लाइट थी।
शाम 6 बजे बोर्डिंग किया और 6.15 बजे रन-वे पर आ गए। सभी पैसेंजर फ्लाइट सनसेट का वीडियो बना रहे थे। तभी कुछ देर में ही फ्लाइट वापस रनवे पर पहुंची।
यात्रियों ने बताया कि केबिन की लाइट ऑन हुई तो क्रू मेंबर्स से पूछा कि क्या हुआ? उन्होंने तकनीकी खराबी का हवाला दिया। गुरुवार रात 8.30 बजे तक फ्लाइट में बैठाकर रखा गया था। इसके बाद यात्रियों को जानकारी दी कि रात 11.15 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी। कुछ देर बाद फ्लाइट अगले दिन तक रद्द रहने की बात कही गई।

यात्रियों के बोर्डिंग पास।

भारत वापस लौटने की बोर्डिंग पास दिखाते यात्री।
रात 12 बजे की होटल की व्यवस्था
एअर इंडिया ने ही होटल की व्यवस्था की। जहां रात 12 बजे पहुंचे। इसके बाद शुक्रवार को शाम 5.30 बजे की फ्लाइट होने की बात कही गई। दोपहर 1.30 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे। तीन-चार घंटे तक इंतजार करने के बाद कहा गया कि शाम 7.15 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी। हालांकि 7.15 बजे फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी। रात 8 बजे बोर्डिंग शुरू हुई है। कुछ यात्री दूसरी फ्लाइट से भारत लौट आए।
एअर इंडिया बोला- ऑपरेशनल कारणों से बदला शेड्यूल
एअर इंडिया ने यात्रियों को भेजे ई-मेल में कहा कि बैंकॉक से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI4335 का शेड्यूल ऑपरेशनल कारणों से बदला गया है। इसमें तकनीकी खराबी का जिक्र नहीं किया गया। ————- यह खबरें भी पढ़ें
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट 4 सेकेंड तक आउट ऑफ कंट्रोल रही थी; एयरबस कंपनी की जांच में खुलासा

एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के करीब 300 फीट नीचे आने की घटना में नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में एयरबस की शुरुआती ब्लैक बॉक्स जांच के मुताबिक, विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम एक साथ फेल हो गए थे। इस वजह से 4 सेकंड तक विमान पायलट के कंट्रोल से बाहर हो गया था। पढ़ें पूरी खबर
एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस जांच, दावा-पायलट ने गांजा पिया था; दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव
थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के टर्बुलेंस मामले में आरोपी पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पायलट ने गांजा का नशा किया था। DGCA ने फिलहाल प्लेन उड़ा रहे दोनों पायलट को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया है। पढ़ें पूरी खबर

