Headlines

Amritsar GRP ASI Shot In Jagdev Kalan


अस्पताल में ASI सुखचैन सिंह के बयान दर्ज करती हुई पुलिस।

अमृतसर में GRP के ASI पर फायरिंग के मामले में रूरल SSP कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया है कि यह टारगेट किलिंग की कोशिश नहीं थी। उन्होंने कहा कि ASI के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसने आरोप लगाया है कि उसे शक है कि यह हमला उसकी भाभी ने करवाया है।

.

हालांकि, पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। ASI की हालत ठीक है। एक गोली उसके बाजू में लगी थी और आर-पार हो गई थी। इसलिए, कोई गंभीर चोट नहीं है। हमले के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अमृतसर में थाने से घर लौट रहे GRP में तैनात ASI सुखचैन सिंह पर रविवार शाम 3 बाइक सवारों ने फायरिंग की थी। घर पहुंचने से पहले करीब 1 किलोमीटर दूर पुल पर बदमाशों ने उन्हें घेरकर गोलियां चलाईं। पुलिस ने 3 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब में ASI पर हमलों का यह 5वां मामला है। इससे पहले गुरदासपुर और अमृतसर में 3 ASI का इसी स्टाइल में मर्डर किया जा चुका है। वहीं, अमृतसर में एक ASI को भी घायल किया जा चुका है।

अस्पताल में इलाज करवाते ASI सुखचैन सिंह, बाईं बाजू में लगी गोली।

अस्पताल में इलाज करवाते ASI सुखचैन सिंह, बाईं बाजू में लगी गोली।

ड्यूटी से लौटते समय हमला हुआ

अमृतसर रूरल SSP कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि 4 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे GRP में तैनात ASI सुखचैन सिंह ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर जगदेव कलां जा रहे थे। रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग की। एक गोली उनकी बाजू में लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

भाभी से विवाद, भाई की हत्या की

SSP के मुताबिक, ASI सुखचैन सिंह के बयान के आधार पर सामने आया है कि उनका अपनी भाभी गुरप्रीत कौर के साथ विवाद चल रहा था। वह भिखीविंड की रहने वाली है। बताया गया कि 2019 में ASI के भाई हीरा सिंह की हत्या हुई थी। यह हत्या भाभी ने अपने दोस्त सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के साथ मिलकर की थी।

ASI ने अपने बयान में कहा कि सत्ता हरियाणा का रहने वाला है। आरोपी भाभी को वह फेसबुक पर मिला था। उसके साथ मिलकर भाई को जहरीली चीज देकर मार दिया था। इसका केस सेशन कोर्ट में अंतिम चरण में चल रहा है।

SSP ने बताया कि ASI सुखचैन सिंह को शक है कि इसी विवाद के चलते गुरप्रीत कौर ने साजिश रचकर लोगों को भेजा और उन पर हमला करवाया। हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस CCTV खंगाल रही

SSP के अनुसार, ASI के बयान के मुताबिक 3 लोग मोटरसाइकिल पर आए थे। जगदेव कलां के पुल पार करने के बाद उन्होंने ASI पर एक राउंड फायर किया। घटना के बाद पुलिस की तकनीकी और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

इस मामले में थाना अजनाला में FIR दर्ज की गई है। डीएसपी धर्मिंदर कल्याण ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच कर रही है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

ये खबर भी पढ़ें:

पंजाब पुलिस ASI की दिनदहाड़े हत्या:अमृतसर में 2 गोलियां मारीं, कार पंचर थी तो स्कूटी पर ड्यूटी जा रहे थे; आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) की रविवार सुबह अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ASI को 2 गोलियां मारी गईं, जो कंधे और कमर पर लगी। जिस वक्त हत्या हुई, वह गुरदासपुर से ड्यूटी पर मजीठा के रास्ते अमृतसर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *