Asian Games 2026 | India Medal Events Anahat Singh Match Hockey Kabaddi


20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोइंग- सतनाम सिंह-सलमान खान ने ब्रॉन्ज दिलाया

सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुष डबल स्कल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह एशियन गेम्स के 5वें दिन भारत का पहला मेडल है।

भारतीय जोड़ी ने 6:13.25 का समय लिया। चीन के यी शुदी-नी यीदे ने गोल्ड और उज्बेकिस्तान के मेखरोजबेक मामातकुलोव-पावेल सोरिन ने सिल्वर जीता।

सतनाम- सलमान 500, 1000 और 1500 मीटर तक दूसरे स्थान पर थे। इस दौरान वे चीनी जोड़ी से करीब आधे सेकंड पीछे थे, लेकिन आखिरी चरण में पिछड़ गए।

सतनाम का एशियन गेम्स में यह दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है। उन्होंने हांगझोउ 2022 में पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स टीम के साथ भी ब्रॉन्ज जीता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *