कांवड़ लेकर 21 किमी पैदल चले श्रद्धालु:राजगढ़ के बिल्लेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक, सामूहिक भोज भी हुआ
राजगढ़ सावन के तीसरे सोमवार को खिलचीपुर क्षेत्र में शिवभक्ति का अनूठा दृश्य देखने को मिला। पानखेड़ी, मन्नीपुरा, ब्यावरा खुर्द और बोरखेड़ा गांवों के ग्रामीण कांवड़ लेकर बिल्लेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने करीब 21 किलोमीटर की पैदल यात्रा की और शाम करीब 5:30 बजे मंदिर पहुंचे। यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक…
