चाकू दिखाकर ऑटो चालक से लूट, 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार:राजनांदगांव में लालबाग पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल, नकदी और दस्तावेज लूटकर हुए थे फरार
राजनांदगांव की लालबाग पुलिस ने चाकू की नोक पर ऑटो चालक से लूटपाट करने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, एक्टिवा, लूटी गई नकदी, मोबाइल और दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल…
