![]()
हरियाणा BJP की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन में जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने तीनों प्रदेश महामंत्रियों को जिलावार संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। महामंत्री अपने-अपने जिलों में संगठन की गतिविधियों के समन्वय, कार्यकर्ताओं से संवाद और पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। तीनों महामंत्रियों को जिलों के साथ प्रदेश संगठन की कार्यालय व्यवस्था की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके तहत वेद फुलां पंचकूला प्रदेश कार्यालय, सत्य प्रकाश जरावता रोहतक कार्यालय और गोपाल शर्मा गुरुग्राम कार्यालय की व्यवस्था संभालेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर फोकस नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद जिलावार जिम्मेदारियां तय किए जाने को भाजपा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे प्रदेश नेतृत्व और जिला इकाइयों के बीच समन्वय मजबूत होगा। साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। नए दायित्व मिलने के बाद तीनों प्रदेश महामंत्रियों की भूमिका संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण रहेगी। उपाध्यक्ष व प्रदेशमंत्री को देना होगा एक दिन समय 6 अगस्त को प्रदेश मंत्री रवि बतान, 7 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, 8 अगस्त को प्रदेश मंत्री मीना चौहान, 9 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दीपक मंगला, तथा 10 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लतिका शर्मा जनसुनवाई के लिए प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इसी क्रम में 11 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, 12 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, 13 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र बलियाला, 14 अगस्त को प्रदेश मंत्री मदन चौहान, 15 अगस्त को प्रदेश मंत्री हरविन्द्र कोहली, 16 अगस्त को प्रदेश मंत्री अमरपाल राणा तथा 17 अगस्त को प्रदेश मंत्री प्रतिभा सुमन की ड्यूटी निर्धारित की गई है। वहीं 18 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष भव्य बिश्नोई, 19 अगस्त को प्रदेश मंत्री नागेन्द्र शर्मा, 20 अगस्त को प्रदेश मंत्री विकास दहिया, 21 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक लक्ष्मण यादव तथा 22 अगस्त को प्रदेश मंत्री गुरप्रीत कौर प्रदेश कार्यालय में उपलब्ध रहेंगी।
Source link
हरियाणा BJP में जिम्मेदारियों का बंटवारा:3 प्रदेश महामंत्रियों को सौंपे गए जिले; जरावता को उत्तर और गोपाल शर्मा को पश्चिम-दक्षिण की जिम्मेदारी
